| पनीर लबाबदार कैसे बनाया जाता हैं
पनीर लबाबदार एक पंजाब की बहुत ही लोकप्रिय और लजीजदार सब्जी है | जिसे खड़े मसाले, प्याज, टमाटर, काजू और मगज के बीज की ग्रेवी बनाकर उसमें पनीर, कुछ भारतीय मसाले और फ्रेश क्रीम डालकर यह सब्जी बनाई जाती है | यह खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। ये डिश बच्चों से लेकर बड़ो सभी को बहुत पसंद आती है। पनीर लबाबदार रेसिपी को पनीर, मसालेदार टमाटर और क्रीम की ग्रेवी में मिलाकर बनाया जाता है। आप इसे रोटी, नान या पराठे के साथ खा सकते हैं।
पनीर लबाबदार बनाने के लिए सामग्री
पनीर क्यूब्स – 1 कटोरी
प्याज कटा – 1
क्रीम – 2 टेबलस्पून
ग्रेट किया हुआ पनीर – 2 टेबलस्पून
तेजपत्ता – 1
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
हरी मर्च – 1
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती – 2-3 टेबलस्पून
मक्खन – 2 टी स्पून
तेल – 2 टी स्पून
प्यूरी के लिए
टमाटर – 2-3
लहसुन पुत्थी – 2
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
फली इलायची – 2
काजू – 15-20
लौंग – 4-5
पानी – 1 कप
नमक – स्वादानुसार
टमाटर प्याज की ग्रेवी बनाने के तरीका:
• एक कढ़ाई में तेल गरम करें, सारे मसाले डालकर एक मिनट तक भूनें।
• प्याज़, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन की कलियाँ डालें, प्याज़ को हल्का ब्राउन होने तक पकाएँ।
• काजू,
खरबूजे
के
बीज,
टमाटर,
साबुत
कश्मीरी लाल
मिर्च
और
स्वादानुसार नमक
डालकर
4-5 मिनट
तक
पकाएं
और
पानी
डालकर
ढककर
8-10 मिनट
तक
पकाएं.
• मिश्रण
को
ठंडा
करके
बारीक
पीस
लें।
पनीर लबदार बनाने के तरीका:
• एक कड़ाही में तेल और मक्खन गरम करें, अदरक डालें और एक मिनट के लिए भूनें, ताज़ा तैयार टमाटर प्याज की ग्रेवी डालें।
• गाढ़ापन ठीक करने के लिए पानी डालें, ढककर 7-8 मिनट तक पकाएँ।
• पनीर
क्यूब्स के
साथ
कसा
हुआ
पनीर
डालें।
पनीर
के
नाज़ुक
क्यूब्स को
तोड़े
बिना
अच्छी
तरह
मिलाएँ
और
3-4 मिनट
तक
पकाएँ।
• गरम
मसाला,
कसूरी
मेथी,
ताज़ी
क्रीम,
नमक
और
ताज़ा
धनिया
डालकर
अच्छी
तरह
मिलाएँ
और
रोटी
या
पराठे
के
साथ
गरमागरम परोसें
आशा करता हूं कि आपको हमारा आर्टिकल पनीर लबदार पसंद आया होगा अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया है तो नीचे कमेंट करें हम आपका कमेंट का रिप्लाई करेंगे और ऐसे ही रेसिपी की जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट पर विजिट करते रहें

No comments:
Post a Comment